Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एंबुलेंस नहीं मिली तो बेटे ने कूड़ेदान में लेटाकर मां को पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

एंबुलेंस नहीं मिली तो बेटे ने कूड़ेदान में लेटाकर मां को पहुंचाया अस्पताल

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

गोरखपुर (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य महकमा सुधरने का नाम नही ले रहा है। विशेषकर तत्काल मुहैया होने वाली 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा काफ़ी प्रयास के बाद भी 108 एंबुलेंस एक बीमार मां के लिए उपलब्ध नही हो सकी लिहाजा अपनी बिमार मां को इलाज कराने के लिए बेटे को कूड़ेदान का सहारा लेना पड़ा। यह मामला महाराजगंज जिले का है। भारत नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी (महाराजगंज) इलाके के सडक़हवां निवासी राजू केवट पुत्र जवाहिर केवट की मां विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी, शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ता देख राजू ने एंबुलेंस सेवा लेने का प्रयास किया लेकिन मौके पर सेवा उपलब्ध नहीं होता देख बेटे ने मां की जान बचाने के लिए आनन-फानन में कस्बे में रखा कचरा बटोरने वाला कूड़े दान को ही सहारा बनाकर अपनी मां को उक्त कचरादान पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर दिल पिघलने वाली तस्वीर को देखकर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के बदहाली को खूब कोसा। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी राजू की मां ज्योति देवी का तबीयत विगत काफी दिनों से खराब चल रहा है, शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ता देख राजू ने एम्बुलेंस की सुविधा न मिलने पर कस्बे में रखी गई चार पहिया कचरेदान को ही सहारा बना लिया और उक्त कचरेदान में लेटाकर ही अपनी मां की उपचार के लिए अस्पताल ले गया। एक तरफ जहां योगी सरकार यूपी में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ विभाग की लापरवाहियों के कारण सभी सुविधाएं कागजों में ही सिमट कर रह जा रही है। पीडि़त राजू केवट ने बताया कि मेरी मां ज्योति देवी विगत काफी दिनो से बीमार चल रही है, वहीं शुक्रवार को तबियत बिगड़ते देख एंबुलेंस सेवा के लिए प्रयास किया लेकिन सुविधा नहीं मिल पाने के कारण बीमार मां को अस्पताल पहुंचाने के लिए कस्बे में रखा कचरेदान को ही सहारा बनाना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने के बाद भी आ रही है बदबू? इन युक्तियों का पालन करें
Next: एसओ राजपुर पर गिरी गाज, विवेक को आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.