Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • एंबुलेंस में दिया पुत्री को जन्म
  • पिथौरागढ़

एंबुलेंस में दिया पुत्री को जन्म

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
default featured image

पिथौरागढ़। नवरात्र के दूसरे दिन आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस में एक कन्या का जन्म हुआ। सीएचसी धारचूला से रेफर गर्भवती को लेकर 108 कर्मी जिला मुख्यालय ला रहे थे। प्रसव पीड़ा बढऩे पर कर्मियों ने सडक़ किनारे एंबुलेंस में महिला का प्रसव कराया। नवरात्र में कन्या के जन्म से परिजन बेहद खुश है। आपातकालीन सेवा के डीपीओ परमानंद पंत ने बताया कि रविवार को गलाती छाना निवासी राधिका पत्नी सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला से जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया। 108 कर्मी गर्भवती को जिला मुख्यालय लेकर आ रहे थे। इस दौरान चर्मा के समीप गर्भवती की प्रसव वेदना बढ़ गई। इस पर ईएमटी सोनिया मेहरा ने फोन पर चिकित्सक की सलाह से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। बाद में कर्मी जच्चा-बच्चा को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। नवरात्र में कन्या के जन्म से परिवार के सदस्यों में खुशी है। उन्होंने 108 कर्मियों का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, साथी गंभीर
Next: ऑलवेदर सडक़ की गुणवत्ता पर भाजपाईयों ने उठाए सवाल

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.