Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने अपना काफिला रोका
  • राष्ट्रीय

एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने अपना काफिला रोका

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया।
प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला एक बैरिकेड वाली सडक़ के किनारे रुक गया, जबकि एम्बुलेंस को उसके बगल से जाने दिया गया।
प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे।
इसमें सडक़ और पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी और शहरी विकास परियोजनाएं, रेलवे और हवाई अड्डों को लेकर परियोजनाएं शामिल हैं।
पीएम मोदी रविवार शाम नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में वह काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कन्याकुमारी और वाराणसी के बीच चलेगी।
पिछले साल भी इसी तरह की एक घटना में, एम्बुलेंस के लिए जगह देने के लिए गुजरात में प्रधानमंत्री का काफिला मुख्य सडक़ पर रुक गया था। यह घटना तब हुई थी जब पीएम मोदी और अधिकारी अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक रैली मैदान से लौटने के बाद पीएम मोदी ने एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में एक विवाहित जोड़े सहित चार लोग गिरफ्तार
Next: ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.