Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा यातायात पुलिस को मिली दो बुलेट बाइक, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा यातायात पुलिस को मिली दो बुलेट बाइक, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 15.03.39_11zon

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए अल्मोड़ा यातायात पुलिस को दो बुलेट मोटरसाइकिलें मिली हैं। पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से जनपद को ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

बुधवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बलवंत सिंह रावत ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा से दोनों बुलेट मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस को सौंपा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिलों के जरिए यातायात पुलिस की शहर के विभिन्न क्षेत्रों में त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने में मदद मिलेगी।

पुलिस का कहना है कि नई व्यवस्था से आम लोगों को भी अधिक सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क घेरकर हो रही थी वाहनों की सर्विस, पुलिस ने किया 10 हजार का चालान
Next: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.