Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा, कार्मिकों की समस्याओं का किया समाधान
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा, कार्मिकों की समस्याओं का किया समाधान

RNS INDIA NEWS 07/01/2023
Image 2023-01-07 at 4.53.16 PM

काँस्टेबल फर्स्ट स्कीम के तहत गुड वर्क करने वाले काँस्टेबल को किया जाएगा पुरस्कृत

अल्मोड़ा। शनिवार 07 जनवरी को प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों/शाखाओं से आए अधिकारी, कार्मिकों से समस्यायें पूछी, कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का त्वरित निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त मासिक अपराध गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानों में पंजीकृत अपराध आंकड़ों की समीक्षा कर अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, थानों में लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित थाना प्रभारी/विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों/जांचों का शीघ्र निस्तारण करने व सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये। प्रभावी पुलिसिंग हेतु बीट कांस्टेबल की भूमिका सबसे अहम है, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु बीट कांस्टेबल को अपनी-अपनी बीटों में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं/शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। परफेक्ट बीट पुलिसिंग की शुरुआत करने के लिए कांस्टेबल फर्स्ट स्कीम के तहत सराहनीय कार्य करने वाले आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया जायेगा। जनपद की बीटों में नियुक्त सभी आरक्षी अपनी-अपनी ई-बीट बुक को अपडेट करें। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा आरक्षी से क्षेत्राधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा हेतु परफारमेंस अप्रेजल प्रारम्भ किया गया है, इसे समय से अपडेट करते रहने को कहा गया। प्रभावी पुलिसिंग हेतु नई सोच के साथ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को बेस्ट इनोवेटिव पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार/जागरुकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को बढ़ाया जाय। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों के वांछित, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। अवैध मादक पदार्थों की वाणिज्यिक मात्रा में बरामदगी होने पर गिरफ्तार अभियुक्तों की सभी सम्बन्धित विभागों से चल/अचल सम्पत्ति की जाँच कराकर सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने को कहा गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। ई-चालान मशीन का अधिक से अधिक प्रयोग कर ई-पेमेण्ट को प्राथमिकता दी जाय। ट्रैफिक आई-एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर चालानी कार्यवाही की जाय। आगामी माह में थानों का निरीक्षण किया जायेगा इस हेतु अभिलेखों को अध्यावधिक रखने व साफ-सफाई साज-सज्जा उचित रखने के निर्देश दिये गये। न्यायालय से जारी अहकमातों की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाय। न्यायालय संबंधित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नही की जाय। सभी थाना प्रभारी केस ऑफिसर स्कीम के तहत मुकदमे की प्रभावी पैरवी हेतु विशेष ध्यान दें। सभी थाना प्रभारी ऑपरेशन निश्चय का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे जिससे नशे के जाल में फसे लोगों ई-काउंसलिंग के तहत डाक्टर, मनोचिकित्सक व अन्य अनुभवी काउंसलरों की सहायता से नशे की लत छुडवाने की कार्यवाही की जायेगी। सड़क सुरक्षा सत्याग्रह को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक लोगों/बच्चों को जागरुक कर प्रभावी कार्यवाही करें। पुलिस कार्यो में सहायता प्रदान करने वाले जागरुक/जिम्मेदार नागरिकों के उत्साहवर्धन हेतु फ्लेक्सी व बोर्ड लगाए। कर्मचारियों के अवकाश व्हाट्सएप के माध्यम से भी स्वीकृत किये जाएंगे, जिससे उन्हें अवकाश के सम्बन्ध में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

अपराध गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा, सीओ ऑपरेशन /यातायात ओशिन जोशी, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजय लाल साह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई कमल कुमार पाठक, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, वाचक निरीक्षक अशोक धनकड़, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक, एफएसओ रानीखेत एम0पी0 सिंह सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी/एएनटीएफ एवं शाखा प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये हेतु 6 माह तक 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि स्वीकृत
Next: पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार ने किया पुलिस संचार शाखा अल्मोड़ा का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.