Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के पाटिया गाँव में अनूठा पाषाण युद्ध बग्वाल, दो दल एक दूसरे पर बरसाते हैं पत्थर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के पाटिया गाँव में अनूठा पाषाण युद्ध बग्वाल, दो दल एक दूसरे पर बरसाते हैं पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताकुला विकासखण्ड अंतर्गत पाटिया गाँव में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर बग्वाल का आयोजन हुआ। बग्वाल में प्रतीकात्मक पाषाण युद्ध होता है जिसमें 02 दल एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं और जिस दल से पहले कोई योद्धा नदी का पानी पी लेता है वह दल विजयी माना जाता है। क्षेत्र में सदियों से चली आ रही बग्वाल खेलने की प्रथा इस बार भी पूरे रीति रिवाज के साथ मनाई गई। इस बग्वाल में चार गांव के योद्धा हिस्सा लेकर सदियों पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए पत्थर युद्ध खेलते हैं। कुछ समय तक चला यह तक युद्ध किसी पक्ष के बग्वाल खेल रहे योद्धा द्वारा नदी में पानी पीने के बाद शांत हो जाती है। पाटिया क्षेत्र के पचघटिया में खेले जाने वाले इस बग्वाल में पाटिया, भटगांव, जाखसौड़ा और कसून के ग्रामवासी हिस्सा लेते हैं। इसे देखने के लिये क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग आते हैं। पाटिया और कोट्यूड़ा के बीच मूलतः खेले जाने वाले इस युद्ध में कोटयूड़ा के साथ कसून और जाखसौड़ा तथा पाटिया के साथ भटगांव के योद्धा भाग लेते हैं। पत्थर युद्ध का आगाज पाटिया गांव के अगेरा मैदान में गाय खेत में गाय की पूजा के साथ होता है। मान्यता के अनुसार पिलख्वाल खाम के लोग चीड़ की टहनी खेत में गाड़कर बग्वाल की अनुमति मांगते हैं इसके बाद स्थानीय पचघटिया नदी के दोनों ओर से दोनों दल एक दूसरे के ऊपर पत्थर फेंकते हैं और दोनों पक्षों में पहले नदी में जाकर पानी पीने के लिये संघर्ष होता है। किसी एक पक्ष के व्यक्ति के नदी में जाकर पानी पी लेने के बाद यह बग्वाल समाप्त हो जाती है। इसके बाद बग्वाल खेल रहे लोग एक दूसरे को बधाई देकर अगले वर्ष फिर बग्वाली के दिन मिलने का वादा कर विदा लेते हैं। वर्षों से चली आ रही यह परिपाटी जारी है लेकिन युद्ध का आगाज कब से और किस कारण हुआ इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। यहां पर यह आयोजन आपसी सहभागिता से चला आ रहा है यदि सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान दे तो चम्पावत देवीधुरा बग्वाल की तर्ज़ पर पाटिया का बग्वाल भी पर्यटन के क्षेत्र में स्थान पा सकता है। 40 मिनट तक चले इस अनूठे पाषाण युद्ध में कई चोटिल भी हुए। कोट्यूड़ा की ओर से विकी बिष्ट, पाटिया खाम की ओर से राजा पिलख्वाल ने अगुवाई की। कोट्यूड़ा की ओर से विकी बिष्ट के पचघटिया में पानी पीने के साथ ही बग्वाल का समापन हो गया। इसके बाद पाटिया के राजा पिलखवाल ने पचघटिया में पानी पीया। और दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर पानी छिड़कने के साथ ही बग्वाल का समापन हो गया। इस मौके पर पाटिया के ग्राम प्रधान हेमंत कुमार, कोट्यूड़ा के ग्राम प्रधान भुवन चंद्र आर्य, कसून के ग्राम प्रधान सुंदर मटियानी, भट्टगांव के ग्राम प्रधान सुनीता भट्ट, बंशीलाल, सरपंच देवेंद्र सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चन्द्र पांडे, पूरन चंद्र पांडे, पनी राम, दयाल राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवाओं के लिए चलेगा विशेष भर्ती अभियान
Next: अल्मोड़ा दुग्धसंघ की प्रबन्ध कमेटी की स्थिति को स्पष्ट करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.