Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल बने अध्यक्ष, अक्षत बने सचिव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी राहुल बने अध्यक्ष, अक्षत बने सचिव

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
default featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गए। मंगलवार को हुए छात्र संघ चुनाव में 1967 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह परिसर में पंजीकृत छात्रों का 53 फीसद है। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राहुल धामी ने और सचिव पद पर अक्षत जोशी विजयी रहे। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में राज्य बनने के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में एनएसयूआई दूसरे और एवीवीपी तीसरे स्थान पर रही। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राहुल धामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के हर्षित दुर्गापाल को 247 वोटों के अंतर से करारी हार दी है। तीसरे स्थान पर रहे एबीवीपी प्रत्याशी नीरज बिष्ट को 532 मत हासिल हुए। यहां पहली बार एबीवीपी तीसरे स्थान पर रही। उपाध्यक्ष पद पर युवम बोहरा ने अपने प्रतिद्वंदी त्रिभुवन सिंह महर को 491 मतों से हराया। उन्होंने सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष छात्रा में दीक्षा सुयाल ने प्राची भट्ट को कांटे की टक्कर में 77 वोटों से मात दी। सचिव पद पर अक्षत जोशी ने 1019 मत प्राप्त कर गिरीश चन्द्र पांडे को 146 के अंतर से हराया। संयुक्त सचिव पर गौरव सिंह सतवाल ने 315 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पर गौरव सिंह सतवाल को 1015 मत तथा प्रतिद्वंदी कुणाल वाल्मीकि को 700 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु रावत ने 206 मतों से मेघा कुमारी को हराया। सांस्कृतिक सचिव में किरन विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में वरुण कपकोटी ने 1182 और पंकज गुरूरानी ने 669 वोट प्राप्त किए। इसके अलावा दृश्य संकाय प्रतिनिधि, कला संकाय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव, विज्ञान संज्ञान व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। देर शाम चुनाव अधिकारी प्रो शेखर चंद्र जोशी ने नव निर्वाचित छात्रसंघ को शपथ दिलाई। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, प्रो सुशील जोशी आदि मौजूद रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चंद्र जोशी और निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने शपथ की कार्यवाही को संचालित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंची, राज्यपाल ने किया स्वागत
Next: मुंबई में सुबह समंदर किनारे सैर पर निकले सीएम धामी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.