Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फेको विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फेको विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। समय के साथ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं बेहतर होती जा रही हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ने एक और उपलब्धि अर्जित की है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जनपद के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार फेनोमेनल मशीन द्वारा फेको विधि से ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। वर्तमान में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन फेको विधि के माध्यम से हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फेको विधि से 24 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग प्रमुख डॉक्टर दास ने बताया कि फेको विधि से अल्मोड़ा जनपद में पहली बार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फेको तकनीक के माध्यम से आंखों के सफेद मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए हैं। इस विधि में में बहुत महीन चीरे के साथ सफ़ेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है और मरीज की दृष्टि में जल्द सुधार आता है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सी पी भैसोड़ा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और जनपद के लिए खुशी की बात है कि यह फेनोमेनल मशीन द्वारा यह ऑपरेशन हो रहे हैं जिसका लाभ गरीब तबके को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत यह ऑपरेशन निशुल्क है एवं बिना आयुष्मान के मरीज को करीब दो हजार रूपये लेंस का खर्चा आता है वहीं निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन का खर्चा करीब तीस हजार से अधिक का आता है। उन्होंने सफ़ेद मोतिया के मरीजों से मेडिकल कॉलेज की सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। यहाँ ऑपरेशन में नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ दासगुप्ता, डॉ दर्शिका रावत एवं अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज
Next: हल्द्वानी हिंसा मामले में मोड़, हल्‍द्वानी में ही नहीं था अब्‍दुल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.