Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिली राहत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिली राहत

RNS INDIA NEWS 19/11/2024
rns featured image new

कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी में नियुक्त हुई नई फैकल्टी

देहरादून(आरएनएस)।   प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में तीन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में नई फैकल्टी मिलने से जहां मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होगी वहीं मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी सुचारू होगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार ने संविदा के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। इसी क्रम में सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में तीन संकाय सदस्यों की तैनाती की मंजूरी राज्य सरकार ने दी है। जिसमें कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद डॉ. कुम्भा गोपी, ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डॉ0 नितिन कुमार तथा एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में डॉ. रोहित तिवारी शामिल हैं। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया है। जिन्हें संविदा के आधार पर मेडिकल कॉलेज में आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार आयेगा साथ ही मरीजों को भी बेतहर उपचार मिलेगा। राज्य सरकार का मकसद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत मेडिकल फैकल्टी नियुक्त करना है, इसके लिये विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत मेडिकल फैकल्टी की तैनाती के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। जिससे कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी को दूर किया गया है। यह कदम प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और छात्रों को बेहतर शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा सड़क का कार्यदायी विभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Next: अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में वनाग्नि से नुकसान के बारे में बताया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.