Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 03/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने प्रतिभाग कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया संवेदनशील होती है, इसलिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग की समय-सारिणी और निर्देशों के अनुसार गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने नामांकन, मतदाता सूची, आदर्श आचार संहिता, सामग्री प्रबंधन और मतगणना प्रक्रिया जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद त्रुटियों की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से ओवर कॉन्फिडेंस से बचने और सजगता व तत्परता से कार्य करने की अपील की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा नामांकन प्रक्रिया, पंचायती राज अधिनियम और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कुल 157 अधिकारी शामिल हुए, जिनमें 42 जोनल और 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट (रिजर्व समेत) थे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, एआरटीओ रश्मि भट्ट, तकनीकी सहायक धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में बारिश के कहर से बदरीनाथ हाईवे दिनभर रहा बाधित
Next: पर्यावरण मित्रों ने समस्याओं को लेकर मेयर को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.