Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में नौलों के संरक्षण अभियान को मिल रहा जनसहयोग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में नौलों के संरक्षण अभियान को मिल रहा जनसहयोग

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के विलुप्त होते प्राकृतिक नौलों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर शुरू हुआ अभियान अब धरातल पर असर दिखाने लगा है। स्थानीय लोग इस प्रयास में न केवल रुचि ले रहे हैं, बल्कि संरक्षण में सहयोग भी देने लगे हैं। करीब एक माह पूर्व पार्षद अमित साह मोनू ने अल्मोड़ा में लुप्तप्राय नौलों की सफाई और पुनर्जीवन का बीड़ा उठाया था। इसके तहत हर रविवार को नौलों की सफाई का सिलसिला शुरू किया गया। अभियान में हिसालू संस्था भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। हर शनिवार को किसी एक नौले का चयन किया जाता है और फिर रविवार को पार्षद अपने साथियों संग सुबह-सवेरे सफाई के लिए निकल पड़ते हैं। पिछले एक महीने में अब तक पांच नौलों की सफाई की जा चुकी है। खास बात यह है कि सफाई के साथ-साथ पूरे सप्ताह पार्षद क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं ताकि नौलों का संरक्षण केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी बन जाए। पार्षद अमित साह मोनू का कहना है कि जब तक अल्मोड़ा के खो चुके या अस्तित्व की कगार पर पहुंचे नौले अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौटते, तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा। अभियान के क्रम में रविवार को ढूंगाधारा स्थित नौले की सफाई की गई। इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू के साथ पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, हिसालू संस्था के कृष्ण सिंह, दीपक जोशी, मनोज मटेला, कुंदन सिंह चम्याल, महेश मेहता समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलादेवी में सिंगवाल परिवार का पंचायत में फिर दबदबा, अब ब्लॉक प्रमुख पद पर दावेदारी
Next: दुकान का सामान लेने दिल्ली गए व्यापारी का निधन, शोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 16.54.55_11zon
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.