Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पन्द्रह दिनों में हो जाएगी जिला चिकित्सालय में दवाओं की पूर्ति, बाहर से नहीं लिखी जाएंगी दवाईयां और जांचे: डॉ गड़कोटी
  • अल्मोड़ा

पन्द्रह दिनों में हो जाएगी जिला चिकित्सालय में दवाओं की पूर्ति, बाहर से नहीं लिखी जाएंगी दवाईयां और जांचे: डॉ गड़कोटी

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा का जिला अस्पताल नगर के मध्य में स्थित है। जहाँ मरीजों की शिकायत हर समय बनी रहती है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार की बात करें या बाजार से दवा की बात करें तो जिला अस्पताल का नाम हर बार प्रथम स्थान पर आ जाता है। आज जिला अस्पताल के सी एम एस डॉ हरीश चंद्र गड़कोटी से मुलाकात के लिए अल्मोड़ा पोर्टल न्यूज पत्रकार एसोसिएशन जिला अस्पताल पहुंची। वार्ता से पहले पत्रकारों ने अस्पताल का जायजा लिया तो पाया कि अस्पताल में दवा वितरण विभाग मरीजों को दवा कम वितरित कर रहा है। साथ ही देखा गया कि बहुत सारी दवा आज भी बाजार की लिखी जा रही है जो काफी महंगी हैं। जिसका साक्ष्य पत्रकारों को मौके में कुछ लोगों से बात करके और कुछ पर्चों का अवलोकन करने से प्राप्त हो गया था। पत्रकार एसोसिएशन ने जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ हरीश चंद्र गड़कोटी से वार्ता की। जिसमे सर्वप्रथम ओटी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की बात पूछी गई जिसमे डॉ गड़कोटी का कहना था कि हमारे पास वैकल्पिक ओटी बनाने का कोई प्रावधान नहीं था। पर अपने प्रयासों से हमने ओटी का निर्माण कराया है जो सोमवार से शुरू हो जाएगी। ओटी ना होने से दो सप्ताह से जिला चिकित्सालय में कोई भी ऑपरेशन नहीं हुए है और न ही हमारे वहाँ कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। पत्रकारों द्वारा डॉ गड़कोटी से पूछने पर की क्या तब तक मरीज को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा था। तो इस पर डॉ गड़कोटी का कहना था कि अगर कोई मरीज आता तो उसे हल्द्वानी रेफर किया जाता। पर इन दो सप्ताह में ऐसा कोई मरीज नहीं आया। चिकित्सालय में दवा की कमी कब तक पूरी होने के सवाल में डॉ गड़कोटी ने बताया की पन्द्रह दिन के अंदर सभी दवा अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी। डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखने के सवाल पर डॉ गड़कोटी ने कहा कि डॉक्टर का कहना है कि बार बार मरीज को असर नहीं होने पर बाहर की दवा लिखी गई है। आगे से ऐसा ना हो इसे वे स्वयं देखेंगे। इसके आगे जिला अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष में बैठने वाले ट्रेनी फार्मेसिस्टों के द्वारा लोगों से अमर्यादित भाषा में बात करने की बात पर सीएमएस गढ़कोटी का कहना था कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है इस पर वे औषधि वितरण कक्ष के इन्चार्ज से बात करेंगे। इसके आगे उनसे जब पूछा गया कि चिकित्सक जब 15 दिन की दवा लिखकर पर्चे में दे रहे हैं तो औषधि वितरण कक्ष में बैठे कर्मचारियों द्वारा मनमानी कर केवल सात दिन की दवा मरीजों को दी जा रही है। चिकित्सक के द्वारा 7 दिन की दवा लिखने पर केवल 3 दिन की दवा औषधि कक्ष के कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है। इस पर डॉ गढ़कोटी ने कहा कि ये बात भी मेरे संज्ञान में नहीं है इस पर कार्यवाही की जाएगी। औषधि वितरण कक्ष के स्टाफ के व्यवहार पर डॉ गड़कोटी का कहना है इसे मैं देखता हूं। अस्पताल की कमियों को मैं अपने स्तर से सुधार रहा हूँ। बाहर से जाँच के मामले में डॉ गड़कोटी का कहना है कि आज से कोई जाँच बाहर से नहीं होगी। पहले क्या हो रहा था उस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। आयुष्मान कार्ड के मरीजों की सुविधा पर डॉ गड़कोटी का कहना है कि सभी को सभी सुविधाएं दी जा रही है। हड्डी वाले सर्जन/चिकित्सक अभी चार धाम की ड्यूटी में गए है उनकी जगह पर अभी वर्तमान में कोई नहीं है। ड्रेसिंग रूम के बारे में पूछे जाने पर डॉ गड़कोटी का कहना है कि जगह की कमी के कारण हमारे पास एक ही ड्रेसिंग रूम है। सी एम एस गढ़कोटी से जब पूछा गया कि उनको चिकित्सालय का कार्यभार संभाले एक महीना हो चुका है। इस एक महीने में कितने वीआईपी यहां ईलाज के लिए आए तो उनका कहना था कि एक भी वीआईपी यहां ईलाज के लिए नहीं आया। कुल मिलाकर मरीजों को लगातार बाहर की महंगी दवाईयां लिखी जा रही है। जांचें बाहर से करवाई जा रही हैं और औषधि वितरण कक्ष वालों की मनमानी बुलन्दी पर है। अब देखने वाली बात है कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के नये पीएमएस गढ़कोटी इन व्यवस्थाओं को कितनी जल्दी सुधार पाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की अंदरूनी जंग आई सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेहरा और प्रदेश महामंत्री शाह आमने सामने
Next: गुमशुदा पति की पेंशन पाने को 14 सालों से पत्नी काट रही सरकारी कार्यालयों का चक्कर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.