Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 18/06/2023
alm 02

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय नैनीताल तथा उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिला न्यायालय, जिला प्रशासन, नगरपालिका तथा अन्य संगठनों के द्वारा अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान पिछले एक सप्ताह से जिला न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन रविवार 18 जून को सिमकनी मैदान से यह वृहद स्वच्छता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत जिला जज कौशल किशोर शुक्ला ने सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं अन्य स्वयं सेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने इस अभियान के लिए 4 टीमें, 4 अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की हुई थी, जिनके द्वारा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई की गई। इन टीमों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरत त्रिपाठी को सिमकनी मैदान से इन्द्रा कॉलोनी तथा स्टेडियम तक सम्पर्क मार्गोें का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस आंवटित क्षेत्र में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, स्वयं सहायता समूह एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। तहसीलदार कुलदीप पाण्डे को सिमकनी मैदान से विश्वविद्यालय परिसर-एमईएस कार्यालय से कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तक सम्पर्क मार्गों में स्वच्छता अभियान हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया था। आंवटित क्षेत्र में राजस्व विभाग के समस्त अधिकारीकरण, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य कार्मिकों ने श्रमदान किया। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गोविन्द सिंह मेहरा को सिमकनी मैदान से जलाल बैण्ड तक सम्पर्क मार्गों का नोडल अधिकारी नामित किया था। इस आंवटित क्षेत्र में मुख्य कोषाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। जिला पंचायतीराज अधिकारी को सिमकनी मैदान से बेस अस्पताल-पटवारी चौकी खत्याड़ी तक सम्पर्क मार्गों के नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस आवंटित क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय/निर्माण खण्ड, जिला प्रोवेशन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं सम्बन्धित विभाग के जनपद मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
इसके साथ साथ जनपद की विभिन्न तहसीलों, ब्लॉक आदि में भी यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चे, पुलिस प्रशासन, विभिन्न संगठन, तथा स्वैच्छिक संगठन के लोगों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में लगे हुए कार्मिकों को जलपान भी कराया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पनघट-गोचर को अतिक्रमण बताने पर आपत्ति, सांसद टम्टा को दिया ज्ञापन
Next: एयरपोर्ट पर मारपीट में टैक्सी ड्राईवर पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.