Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, प्रशासन सतर्क
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 के बीच जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की तीव्र संभावना जताई गई है। संभावित मौसम की इस विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जनपद की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में सभी संबंधित कार्मिकों को सतर्क रखा जाए। खोज एवं बचाव कार्यों में तैनात कर्मियों को तत्काल तैनाती के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बारिश या आंधी के कारण गिरने वाले पेड़ों से बंद हुए मार्गों को शीघ्र खोले जाने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

साथ ही किसी भी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 और मोबाइल नंबर 7900433294 पर देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल बंद नहीं होना चाहिए और बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी कार्यक्षेत्र न छोड़े। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मौसम जनित आपदाओं से निपटने में किसी भी प्रकार की कोताही न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 अप्रैल
Next: बुजुर्ग महिला से कर्णफूल लूटने वाला आरोपी बिशन पहाड़ी 16 घंटे में गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.