Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के पास विश्वनाथ घाट से लगती सुयाल नदी में रविवार दोपहर 2 युवकों के डूबने से मौत हो गई। पुलिस एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाल लिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर क्षेत्र निवासी तीन दोस्त घर से डोल आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकले थे।  तीनों दोस्त विश्वनाथ घाट से कुछ दूरी पर सुयाल नदी में नहाने के लिए उतरे। दोपहर करीब 1:30 बजे नहाने के दौरान अभिषेक भारती (23) व करन सिंह (18) नदी में डूब गए। साथ में गया अजय कुमार किसी तरह तैरकर बाहर निकला और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएमओ के उप सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों को जांचा
Next: उत्तराखंड के खेल व युवा कल्‍याण विभाग के प्‍लान की केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.