Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा महिला होली के रंग में सरोबार
  • अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा महिला होली के रंग में सरोबार

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
IMG-20210321-WA0009.jpg

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में नन्दादेवी परिसर में आयोजित दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव के दूसरे दिन महिला होली टीमों एंव बालिका टीमों द्वारा परम्परागत वेशभूषा ऒर वर्तमान व्यवस्था पर आधारित स्वांग एंव होली गायन द्वारा सिद्वनौला से नन्दादेवी परिसर तक बड़ी संख्या में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। इस दॊरान नगर की जनता बड़े उत्साह के साथ महिला होली टीमों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन आकाशवाणी केन्द्र के निदेशक प्रतुल जोशी ने किया। जुलूस में महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी महिला टीमों का आभार व्यक्त किया।
नगर व्यापार मण्डल द्वारा महिला होली दलों का स्वागत कर सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया।
नन्दादेवी परिसर में द्वितीय दिवस की प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने महिला होलिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए महिला कल्याण संस्था को बधाईयां देते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं द्वारा होली परम्परा को संजोनॆ का जो कार्य किया जा रहा हैं। वह अभूतपूर्व हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निदेशक आकाशवाणी प्रतुल जोशी, कैलाश गुरूरानी, मनोज वर्मा, मनोज जोशी, एड. शेखर लखचौरा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, एड. हरीश लोहुमी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्मोड़ा अरबन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनन्द बगडवाल द्वारा की गयी एवं संचालन संस्था सचिव पुष्पा सती और उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में अल्मोड़ा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की 13 महिला टीम एवं हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, भवाली, दन्या से कुल 19 महिला होल्यार दलों ने पर्वतीय क्षेत्र की एक से एक होली गीत एंव स्वांग रचकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मण्डल में रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, राजेन्द्र सिंह नयाल, भाष्कर साह, नरेश बिष्ट, अखिलेश थापा, ईला साह, सीमा साह शामिल रहे।
होलिकोत्सव में जन अधिकार मंच के मनोज सनवाल द्वारा दर्शकों को मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव की अपील की गयी।
महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा बताया कि निर्णायक मण्डल के निर्णय पर सांस्कृतिक जुलूस में प्रथम महिला दल भवाली विजयी रहे, जिन्हें 5000 का नगद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर महिला दल जौहार कॉलोनी खत्याडी़ रहे, जिन्हें 4000 का नगद पुरस्कार, तृतीय स्थान पर जागृति संस्था, नैनीताल, जिन्हें 3000 का नगद पुरस्कार, चतुर्थ स्थान पर महिला मंगल दल बागेश्वर रहे जिन्हें 2000 का नगद पुरस्कार दिया गया इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी टीम को 1000 रूपये प्रति टीम का नगद पुरस्कार दिया गया है। महिला गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय आने वाली महिला होली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। श्रीमती दुर्गापाल ने दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए महिला कल्याण संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों तथा अतिथिगणों, जिला और पुलिस प्रशासन सहित पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा पन्त, व्यवस्थापक चन्द्रा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, अनिता रावत, राधिका जोशी, कोषाध्यक्ष सुनयना मेहरा, अनुराधा अग्रवाल, अन्जू अग्रवाल, शांति साह, मन्जू अग्रवाल, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, रीता जोशी, गीता साह, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, अदिती पाण्डेय आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असम में दूसरी बार डबल इंजन की बनेगी सरकार : मोदी
Next: सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण से संपन्न हुआ सात दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.