Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना मरीजों के तीमारदारों के रहने-खाने को इस युवा व्यवसाई ने अपने होटल में की निःशुल्क व्यवस्था
  • अल्मोड़ा

कोरोना मरीजों के तीमारदारों के रहने-खाने को इस युवा व्यवसाई ने अपने होटल में की निःशुल्क व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
IMG-20210523-WA0021.jpg

अल्मोड़ा। एक तरफ महामारी के कारण कहीं परिजनों को खोने के दर्द से लोग उबर नहीं पा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने रिश्तों को दरकिनार कर कोरोना संक्रमित परिजनों के अंतिम संस्कार से भी मना कर दिया गया। कोरोना काल में कुछ लोग कालाबाज़ारी करने बाज़ नहीं आ रहे तो कुछ लोग समाज सेवा करने में आगे आने से हिचक नहीं रहे। कोरोना महामारी के कारण एक तरफ होटल-ढाबे व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो चुके हैं, तो ऐसे वक्त में जब कि परिजन कोरोना संक्रमित हो गए हों, तो साथ में आये तीमारदारों के लिए रहने की व्यवस्था में भी दिक्कत हो रही है और साथ ही कई लोगों को भूखे ही दिन व रात गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में राहुल बोरा ने अपना होटल और रसोई खोलकर संक्रमितों के जरूरतमंद तीमारदारों के रहने और भोजन की जिम्मेदारी उठाकर सेवा की मिसाल कायम की है। राहुल का यहां बेस अस्पताल अल्मोड़ा के पास होटल है जहाँ वह मरीजों के जरूरतमंद तीमारदारों के रहने और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

पेशे से व्यवसायी राहुल बोरा समाजसेवा में लगे रहते हैं। राहुल ने बताया कि उन्होंने जब दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों के साथ आये तीमारदारों की रहने खाने की दिक्कत देखी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपने होटल रेस्टोरेंट के दरवाजे समाजसेवा के लिए खोल दिये। एक तरफ कोविड कर्फ्यू के कारण होटल रेस्टोरेंट बन्द हैं तो लोगों को दिक्कत होने लाजिमी था तो उन्होंने अपने होटल का सदुपयोग किया। राहुल ने बताया कि उन्होंने रहने की व्यवस्था 14 मई से और जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था 20 मई से शुरू की है और अब तक 100 से अधिक लोगों की रहने की और 300 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन कराया है और यह जारी रहेगा। साथ ही वह तीमारदारों के रहने के हॉल, वॉशरूम की दिन में दो बार सफाई और सैनीटाईजेशन करवाते हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी मरीज का साथी जरूरतमंद तीमारदार जिसे रहने खाने की दिक्कत हो बेस अस्पताल के पास उनके लिटिल पंजाब रेस्टोरेंट में और उनके मोबाइल नम्बर 9720152222 ,9456512222 पर संपर्क कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: नए मामले कम हो रहे, स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही
Next: बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रही आईएमए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.