Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा शहर को हैरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हुई पदयात्रा का समापन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा शहर को हैरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हुई पदयात्रा का समापन

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा विगत वर्षों से अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आमजनमानस को इस मुहिम से जोड़ने हेतु 11 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक अल्मोड़ा शहर के सभी वार्डों में जाकर पदयात्रा निकाली गयी।
आज 17 नवंबर को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा आयोजित साप्ताहिक पदयात्रा का समापन किया गया।
होटल शिखर से पदयात्रा जिलाधिकारी कार्यालय तक गयी तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर पूर्व से ही चिंतन का केंद्र रहा है यहां स्वामी विवेकानद, बोसी सेन, बोधिस्त लामा इत्यादि ने यहां प्रवास किया है। विज्ञान का केंद्र- रोनाल्ड रोस व आध्यात्म का केंद्र- शंकराचार्य के साथ ही यह शहर
राजनीति व धर्म का केंद्र भी वर्षों से रहा है। मंच के नेतृत्व में अल्मोड़ा वासी पुरजोर मांग करते हैं कि साहित्य का केंद्र से जो चेतना पूरे पहाड़ में देश में फैली उसे पुनः जीवित किया जाये ताकि पूरे देश मे इसकी रोशनी फैले इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है, तब जाकर राज्य की मूल संस्कृति को संरक्षित किया जा सकेगा, ये अल्मोड़ा के जनता की राय है।

जो पूरे भारत में चेतना फैलाने का काम करता था, जो अल्मोड़ा की धरोहर व हैरीटेज था उसे पुनः स्थापित कर हैरीटेज घोषित करने की जरूरत है ताकि पूरे देश में इसकी रोशनी फैले, तब जाकर उत्तराखंड की मूल संस्कृति को संरक्षित किया जा सकेगा। ये अल्मोड़ा की जनता की राय है, पदयात्रा के दौरान जब हम वार्ड से वार्ड, मोहल्ले से मोहल्ले गए, तब उपरोक्त विचार निकल कर सामने आया।
इसके अतिरिक्त जागेश्वर से लेकर कटारमल सूर्य मंदिर तक मुख्य धारा के इतिहास में वैदिक देवी-देवताओं के आने पूर्व के कटारमल सूर्य मंदिर, जागेश्वर शिव वैदिक युग से भी पौराणिक है।
सारा मध्यकालीन इतिहास जागेश्वर के शिव से लेकर सूर्य मंदिर कटारमल, नंदा देवी से लेकर अनेकों देवी-देवताओं से भरा है, जो हमारा हैरीटेज है।
जागेश्वर से सैलानियों के लिए शटल सेवा शुरू कर सूर्य मंदिर तक दर्शन कराकर, अल्मोड़ा के चिंतन केंद्र, साहित्यिक केंद्र, विज्ञान केंद्र, धर्म के केंद्र के अलावा अल्मोड़ा की ऐतिहासिक बाजार, स्थानीय (Souvenir) सामान को बड़ा बाजार मिलेगा, साथ ही स्थानीय कला-झोड़ा-चांचरी आदि को दुनिया के कला प्रेमियों तक पहुचाया जा सकेगा, ऐसा अल्मोड़ा की जनता की राय है।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला, त्रिभुवन गिरी महाराज, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, कमलेश सनवाल, ईशु उपाध्याय, कमल भटृ, सुन्दर लटवाल, प्रमोद रावत, भाष्कर देवड़ी, सूरज टम्टा, भीम रावत, पंकज रौतेला, बिशन सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, देवकी देवी, पार्वती देवी, विनोद भट्ट, महेन्द्र, चंद्रिका तिवारी, पवन मुस्यूनी, प्रमोद मुस्यूनी, अमित चौधरी, दीपक दानी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि
Next: जसवंत सिंह रावत को शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.