Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: केएमओयू स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त मंदिर का मामला सुलझा, पुनः निर्माण कर पूर्ववत स्थिति में लाया जाएगा मंदिर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: केएमओयू स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त मंदिर का मामला सुलझा, पुनः निर्माण कर पूर्ववत स्थिति में लाया जाएगा मंदिर

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-17 at 9.20.44 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में माल रोड में केएमओयू स्टेशन के पास रविवार को केएमओयू की भूमि में पार्किंग निर्माण के कार्य के दौरान भूलवश बस स्टैण्ड से लगे मन्दिर एवं कुटिया की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। मन्दिर एवं कुटिया की दीवार क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची जिससे काफी हंगामा हुआ। आपको बता दें कि अल्मोड़ा नगर के माल रोड में स्थित केएमओयू स्टेशन के पास इन दिनों पार्किंग निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन रविवार को निर्माण कार्य के दौरान वहां पर स्थित स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर मंदिर के श्रद्धालुओं और आम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मामले में सोमवार को जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुँच कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों को बैठक कर आपसी समझौते के लिए कहा। जिस पर हुई बैठक में मंदिर को पहुंचे नुकसान के लिए केएमओयू ने गलती मानते हुए माफ़ी मांग ली। सोमवार को मंदिर समिति एवं केएमओयू द्वारा मौके पर यह निर्णय लिया गया कि लोगों की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनः निर्माण कर पूर्ववत स्थिति में लाया जाएगा एवं कुटिया 110 वर्गफिट में निर्मित की जायेगी। मंदिर, कुटिया के निर्माण में होने वाले सम्पूर्ण व्यय का वहन मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा। मंदिर समिति उक्त भू-भाग में मंदिर, कुटिया का निर्माण करने के लिए स्वतंत्र होगी। विवादित / प्रश्नगत भूमि का विधिवत पैमाइश करने उपरान्त मंदिर, कुटिया के प्रवेश के लिए तीन फिट रास्ता अपर माल रोड से (जिला सहकारी बैक अल्मोड़ा की तरफ से) दिया जाएगा, साथ ही प्रश्नगत / विवादित भूमि के अवशेष भाग में केएमओयू अपना निर्माण / उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले चरण में हुई चिन्हित 75 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही
Next: निजी स्कूलों की मनमानी रोकने को फीस एक्ट की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.