Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता से नहीं होने देंगे समझौता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता से नहीं होने देंगे समझौता

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। विनय किरौला के नेतृत्व में चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से नगर में कछुआ गति से चल ड्रेनेज सिस्टम के कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए कार्य की गुणवत्ता व कार्य की गति को तीव्र करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने विभाग को चेताते हुआ कहा कि 400 साल पुराने नगर अल्मोड़ा के सीवरेज के पानी के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए बनने वाले नालों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता किया जाता है व नियत समय पर कार्य पूर्ण नहीं होता है तो चुनावी आचार संहिता खत्म होने पर अल्मोड़ा वासियों के साथ वह इसके लिए अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। विनय किरौला ने नगर वासियों से अपील की है कि अपने-अपने वार्ड में बन रहे ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता व नियत समय पर कार्य पूरा करने के लिए हो रहे कार्य पर निगरानी रखें, ताकि सालों में एक बार बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम का यह कार्य अल्मोड़ा को भौगोलिक रूप से मजबूत आधार दे, ताकि अल्मोड़ा की वर्तमान व भावी पीढ़ी अपने को सुरक्षित महसूस करे। यहाँ अधिशासी अभियंता से मुलाकात करने वालों में विनय किरौला के साथ के पी जोशी, राम सिंह रावत, श्याम सुंदर रावत उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में किया प्रचार-प्रसार

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.