Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारी, समिति गठित
  • अल्मोड़ा

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारी, समिति गठित

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की आम सभा में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने की घोषणा की गई। अध्यक्ष महेश परिहार ने बताया कि आगामी कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी ही कार्य करती रहेगी। आम सभा में पाँच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन भी किया गया, जो इक्कीस दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करेगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष ने वर्तमान कार्यकारिणी की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही कार्यकारिणी की उपलब्धियों का विवरण भी रखा गया, जिसमें सोसायटी एक्ट के अंतर्गत बार एसोसिएशन का पंजीकरण, बार कक्ष का निर्माण और अधिवक्ता कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर की गई पहल शामिल रही।
आम सभा में अध्यक्ष महेश परिहार, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैलवाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव दीप जोशी ने किया।
गठित चुनाव समिति में मुख्य चुनाव संयोजक के रूप में जिला शासकीय अधिवक्ता पंकज लटवाल को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुरली मनोहर भट्ट, रोहित कार्की, देवाशीष नेगी, एयाज अंसारी और अमिता चौधरी समिति के सदस्य होंगे। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्त करने की घोषणा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अल्मोड़ा में निकली पदयात्रा
Next: कैबिनेट मंत्री ने चुराड़ी और जाखसौड़ा में सुनीं जन समस्याएं

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.