Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-21 at 1.12.21 PM

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का शुक्रवार सायं को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को मुहैया करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त की। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि यहाँ पर डयूटी करने वाले कर्मचारियों के नाम, मोबाईल नम्बर स्पष्ट व बड़े शब्दों में बोर्ड में चस्पा किये जाय।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में रखे निष्प्रोज्य सामान को, बार-बार निर्देशित किये जाने के बाद भी नीलामी नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर निष्प्रोज्य सामान की नीलामी करना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि अल्ट्रा साउण्ड कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाय ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंच, स्टूल आदि में रंगरोगन किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की कैन्टीन का निरीक्षण किया और वहाॅ पर मरीजों के लिये बनाये जा रहे भोजन की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक दिन मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी मैन्यू चार्ट में लिखने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से भी मिली और दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मरीजों को ठण्ड से बचाने के लिये हीटर/ब्लॉवर आदि की व्यवस्था की जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर पानी लिकेज को जल संस्थान से तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में जन्मे नवजात शिशुओं की अच्छी देखभाल संबंधी जानकारी नवजात के परिजनों को अनिवार्य रूप से दी जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि अनावश्यक रूप से गर्भवती महिलाओं को रैफर न किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता न किया जाय।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रीति पंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की
Next: जागेश्वर विधानसभा की लगातार उपेक्षा के विरोध में धरना-प्रदर्शन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल भी रहे उपस्थित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.