Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यटकों को बेचने के लिए लाई गई 300 ग्राम अफीम पकड़ी, 02 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पर्यटकों को बेचने के लिए लाई गई 300 ग्राम अफीम पकड़ी, 02 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में पुलिस ने 02 तस्करों को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ रानीखेत, सीओ ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा शनिवार 26 अगस्त को पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यूके-06पी-1500 स्विफ्ट डिजायर को चेक करने पर वाहन में सवार 02 युवकों जोधवीर सिंह व सुखविन्दर सिंह के कब्जे से 30 छोटी-छोटी पन्नियों में कुल 300 ग्राम अफीम बरामद करते हुए अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा-8/18/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। बरामद अफीम की कीमत 51 हजार बताई गई है। थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी ने बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में अफीम बदायूं, यूपी से खरीद कर लाना बताया जिसे वे मरचूला व मोहान टूरिस्ट क्षेत्रों में ग्राहकों को तलाश कर ऊँचे दाम में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लाए थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त जोधवीर के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के 02 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्त काशीपुर यूएस नगर के रहने वाले हैं। यहाँ पुलिस टीम में थाना भतरौजखान से थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट, हैड कांस्टेबल आनन्द त्रिपाठी, कांस्टेबल नीरज पाल, कांस्टेबल संदीप मलिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्यन छात्र संगठन की फ्रेशर्स एवं फ़ैयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़
Next: मां नन्दा देवी मेले के पोस्टर का हुआ विमोचन, इस वर्ष मेला होगा और भी आकर्षक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.