Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर में उत्पात मचा रहे 04 गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
  • अल्मोड़ा

नगर में उत्पात मचा रहे 04 गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में उत्पात मचाते हुए अराजकता व भय का माहौल पैदा करने वाले 04 लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने दबोच लिया है। ये लोग नगर में अलग-अलग लोगों से मारपीट व गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा एक धार्मिक स्थल पर उत्पात मचाने के मामलों में लिप्त पाए गए हैं। इधर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने चेताया है कि नगर में उत्पात व अराजकता फैलाने को वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मारपीट के पहले मामले में नगर निवासी वादी दीपक वर्मा ने स्वयं के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट व गाली-गलौज किए जाने तथा रिवाल्वर सिर पर सटाकर जान से मारने की धमकी देने संबंधी तहरीर कोतवाली अल्मोड़ा में दी थी। दूसरे मामले में वादी संजय खम्पा ने भी उनके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर चोटिल करने की तहरीर दी थी। तीसरे मामले में वादी जब्बार खान ने तहरीर सौंपी थी कि शनिवार की रात में कुछ लोगों ने जामा मस्जिद के पास गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ की गई। वहीं चौथे मामले में वादी हर्षित तिवारी ने भी स्वयं के साथ मारपीट, गाली-गचौल व जान से मारने की धमकी के संबंध में तहरीर दी। सभी मामलों में कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज हुई। शहर में अराजकता फैलाने, मारपीट, गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी इन मामलों पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने संज्ञान लिया और सीओ व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तत्काल अराजकता फैलाने वाले इन व्यक्तियों को ​चिह्नित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम गठित हुई और टीम ने गहन छानबीन शुरू की। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन सुरागरसी-पतारसी की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इससे इन घटनाओं में लिप्त 04 आरोपियों को चिह्नित कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके आलवा उक्त घटनाओं में शामिल 03 नाबालिगों की भी संलिप्तता पाई गई है। जिन्हें पुलिस ने प्रभार में लेकर आवश्यक कार्यवाही की है। घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तपन साह पुत्र स्व. गणेश लाल साह, निवासी गंगोला मौहल्ला, थाना अल्मोड़ा, आशु पवार उर्फ आशुतोष पवार पुत्र रुप लाल निवासी लाला बाजार, थाना अल्मोड़ा, शिवम कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जसपुर खुर्द, उधमसिंहनगर तथा हिमांशु बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी चौक बाजार, थाना अल्मोड़ा शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष तिवारी व दिनेश सिंह परिहार, अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह व नवीन सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार व कपिलदेव राठी व कांस्टेबल खुशाल राम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ उपचुनाव के लिए पोलिंग कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Next: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना दसवे दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.