Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया प्राचार्य का घेराव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया प्राचार्य का घेराव

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घेराव किया। उन्होंने कहा कि प्रसूति विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के प्रसव में की जा रही हीला हवाली अब बर्दाश्त से बाहर है। मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ होने के बाद भी यहाँ से गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है जो स्पष्ट तौर पर मेडिकल कॉलेज और खासकर मेडिकल कालेज के प्रसूति विभाग की लापरवाही का नतीजा है और प्रदेश सरकार के मुंह पर भी करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व टाटिक में हुई कार दुर्घटना के गंभीर रूप से घायल बच्चों को हल्द्वानी ले जाने के लिए भी मेडिकल कालेज के पास एम्बुलेंस नहीं थी। जो एम्बुलेंस घंटों बाद आई भी उसे धक्का लगाकर चालू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विगत दिवस ग्राम अधार मटेला की गर्भवती महिला प्रसव कराने मेडिकल कालेज पहुंची तो प्रसूति विभाग ने महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की जिस एम्बुलेंस में महिला को ले जाया गया वो एम्बुलेंस अल्मोड़ा की सीमा तक पार ना कर पाई और होटल मैनेजमेंट के पास बन्द हो गई। कर्नाटक ने कहा कि महिला की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उन्होंने मेडिकल कालेज के प्रसूति विभाग की चिकित्सक से भी बात की जिनका व्यवहार एकदम खराब था। कर्नाटक ने बताया कि उनके द्वारा जब मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य और मुख्य चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना दी तब मेडिकल कालेज में महिला का प्रसव कराया गया। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग की स्पष्ट पोल खुलती है कि प्रसूति विभाग काम करना ही नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस तक नहीं हैं जो कभी भी किसी गंभीर परिस्थिति में अल्मोड़ा की जनता के लिए मौत का सबब बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि खामोश हैं जिसका खामियाजा अल्मोड़ा की जनता भुगत रही है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भी मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरूस्त करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मेडिकल कालेज में एक दर्जन एम्बुलेंस की व्यवस्था, ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह प्रारम्भ करने, न्यूरो सर्जन, हृदय विशेषज्ञ, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, गम्भीर रोगियों को एयर लिफ्ट कराने की व्यवस्था, मेडिकल कालेज में प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति और ब्लड बैंक संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि अल्मोड़ा की जनता के हित में अविलंब उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें एक वृहद आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हाजी नूर अकरम खान, रोहित शैली, हेम जोशी, गौरव कांडपाल, अशोक सिंह, पंकज सिंह राना, रोहन सिंह, सोनू चौहान, विनय चन्दोला, त्रिभुवन महर, सुमित मेहता, नन्दन सिंह, कैलाश चंद्र, जे सी जोशी, सुधीर कुमार, हिमांशु बिष्ट, राकेश बिष्ट, भूपेन्द्र भोज, हिमांशु कनवाल, राहुल कनवाल,सोनू चौहान, पंकज पाण्डे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन और आम जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीशमबाड़ा में खड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़, बायो माइनिंग विधि से होगा निस्तारण
Next: रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाए : सीएम

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.