Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
  • अल्मोड़ा

नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 13/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में ममता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। त्रिपुरा सुन्दरी वार्ड क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बजे झाड़ियों में एक अज्ञात शिशु का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सभासद अमित साह मोनू को दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया‌। क्षेत्र निवासी नमिता साह अपनी भूमि में अपनी गाय को लेने गई थी तो उनको कपड़ों में लिपटी एक बच्चे की लाश दिखी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। जिसके बाद मामले की सूचना लक्ष्मेश्वर सभासद अमित ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने झाड़ियों में बच्चे की रोने की आवाज सुनी थी। लेकिन झाड़ियां घनी होने के कारण किसी को भी इस बात का एहसास नहीं हुआ। बुधवार दोपहर नमिता साह जब अपनी गाय को लेने गई तो उनको सड़ी गली अवस्था में कपड़ों के साथ बच्चे का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू ने पुलिस प्रशासन को इसकी खबर दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव काफी दिन पुराना होने के चलते सड़ गल गया है व 20-25 दिन का नवजात प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसएफ के हवाले होगी श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा, पहली टीम पहुंची अयोध्या
Next: विकासखंड हवालबाग में बच्चों व युवाओं का निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.