Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा ने मंडल चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

भाजपा ने मंडल चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 29/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने विधानसभा अल्मोड़ा के हवालबाग मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं मजखाली मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व जिला महामंत्री ललित मोहन दोसाद, जिला मंत्री दीपक साह कन्नू, व मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार द्वारा किया गया। हवालबाग मंडल में चुनाव कार्यालय उद्घाटन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ पार का मोदी जी ने जो नारा दिया है उसको पूरा करने के लिये एक कमल हमने भारी मतों से जिताकर भेजना है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के माध्यम से निशुल्क राशन की व्यवस्था, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क विद्युत कनेक्शन, जल जीवन मिशन पेयजल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से काश्तकारों को किसान सम्मान निधि दी है। ऐसी दर्जनों योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट तथा मजखाली मंडल अध्यक्षता भूपाल परिहार ने किया। संचालन हवालबाग के मंडल महामंत्री सुन्दर सिंह मटियानी व मनीष बिष्ट तथा मजखाली मंडल के महामंत्री बालम सिंह करायत ने किया। हवालबाग में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कुलपति जगत सिंह बिष्ट, लोकसभा विस्तारक दिनेश खुल्बे, विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र सिह नयाल, जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल, राजेन्द्र बिष्ट, पुष्कर सिंह मेहता, पूरन सिह मस्युनी, चंदन बहुगुणा, जगत भटृ सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मजखाली मंडल मे विधानसभा प्रभारी देवेंद्र गोस्वामी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य बिशन सिंह कनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचेश्वर में गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
Next: 13 अप्रैल को रुड़की में मायावती की चुनावी सभा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.