Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जेल परिसर में नहीं किया गया कोई अनुष्ठान: जेल अधीक्षक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जेल परिसर में नहीं किया गया कोई अनुष्ठान: जेल अधीक्षक

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जेल अधीक्षक जिला कारागार अल्मोड़ा, जयंत पांगती ने बताया कि बीते दिनों समाचार पत्रों में जिला कारागार अल्मोड़ा में निरुद्ध विचाराधीन बन्दी प्रकाश पाण्डे उर्फ पीपी के सम्बन्ध में खबरें प्रकाशित की गयी है। उक्त खबरों में जूना अखाड़ा के थानापति व अन्य के द्वारा की गई पत्रकार वार्ता का संदर्भ देते हुए खबरें प्रकाशित की गई हैं कि उनके द्वारा बन्दी प्रकाश पाण्डे उर्फ पीपी को दीक्षा दी गई है और उसे जूना अखाड़ा के कई मठों / आश्रमों का उत्तराधिकारी भी घोषित किया गया। इसमें जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग से सम्बन्धित खबर भी प्रकाशित की गयी है। इस सम्बन्ध में उन्होंने अवगत कराया है कि बीती 05 सितंबर को कई व्यक्ति बंदी प्रकाश पाण्डे उर्फ पीपी से मुलाकात करने आये थे। नियमानुसार 03 व्यक्तियों से मुलाकात की बंदी प्रकाश पाण्डे उर्फ पीपी द्वारा सहमति दी गयी। उक्त तीनों व्यक्तियों की मुलाकात कारागार सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में करवाई गई। बताया कि मुलाकात के दौरान कोई अनुष्ठान आदि नहीं किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि इसी सम्बन्ध में बीती 04 सितम्बर को नितिन जोशी पुत्र प्रकाश चन्द्र जोशी निवासी गौलापार खेडा हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा दसनाथ जूना अखाड़ा में बंदी प्रकाश पाण्डे उर्फ पीपी को प्रवेश कराने के लिए एक आंशिक अनुष्ठान 05 सितम्बर को कराने की अनुमति मांगी गई थी जिस सम्बन्ध में प्रेषक को लिखित में अवगत कराया गया कि जिला कारागार अल्मोड़ा में अनुष्ठान करने की अनुमति नियमानुसार प्रदान नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक केस वापस ले लेते हैं तो 24 घंटे के भीतर प्रमोशन के आदेश जारी करेगा विभाग
Next: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने भेदभाव का लगाया आरोप

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.