Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के एक निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी अल्मोड़ा के निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही है। सोमवार रात वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी सहेलियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच वह अस्पताल के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। किशोरी के चीखने की आवाज सुन उसकी सहेलियों ने अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी और उसे उनकी मदद से वार्ड में ले जाया गया, जहां उसने ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 17 साल की है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। इधर कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट में धांधली और महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: कौलागढ़ में रेहड़ी वालों को बांटे छाते

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.