Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, नवमतदाता उत्साहित
  • अल्मोड़ा

मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, नवमतदाता उत्साहित

RNS INDIA NEWS 19/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को राज्य की सभी पांच सीटों के लिए मतदान हुआ। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर भी लोगों ने जोश के साथ मतदान किया। अल्मोड़ा जनपद में भी भी मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। करीब एक महीने तक लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सबको सुनने के बाद आज मतदाता की बारी थी। अल्मोड़ा जनपद में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। जनपद में 45.43 फ़ीसदी मतदान हुआ। जनपद में 5,38,032 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 2,44,429 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान अल्मोड़ा पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात थी, साथ ही मतदान करने आ रहे बुजुर्ग, दिव्यांग जनों की पोलिंग बूथ तक आने में मदद की। जनपद में कई बूथों पर बुजुर्ग मतदाता डोली से पहुंचे। लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के लिए अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से 07 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। यहाँ भाजपा के उम्मीदवार अजय टम्टा, कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा, बसपा उम्मीदवार नारायण राम, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या, बहुजन मुक्ति पार्टी के ज्योति प्रकाश टम्टा, निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन प्रसाद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार प्रमोद कुमार चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने बूथों में मतदान किया। लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने देश के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर प्रत्याशी को वोट देने की बात कही। यहाँ मतदान में कई नवविवाहित दूल्हा दुल्हनों ने शादी के लिबास में वोटिंग की तो कहीं जिनकी चुनाव के दिन शादी थी उन्होंने भी मतदान किया। कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाता भी सहारा लेकर मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। जनपद के जिलाधिकारी विनीत तोमर और एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने भी मताधिकार का प्रयोग किया और उन्होंने जनपद के अल्मोड़ा, सोमेश्वर के विभिन्न बूथों का निरिक्षण कर मतदान संचालन का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक सत्यप्रकाश एवं व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वेब कास्टिंग के जरिये निर्वाचन कंट्रोल रूम से बूथों पर नजर रखी जा रही थी। जनपद में सुबह 07 बजे से 09 बजे तक 10.50 फ़ीसदी, 11 बजे तक 23.85 फ़ीसदी, अपराह्न 01 बजे तक 32.73 फीसद, 03 बजे तक 37.89 फ़ीसदी मतदान हुआ। जनपद अल्मोड़ा में कुल 5,38,032 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2,44,429 मतदाताओं ने मतदान किया। यहाँ पंजीकृत पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,76,175 थी जिसके सापेक्ष 1,10,498 पुरुषों ने तथा पंजीकृत महिला मतदाताओं 2,61,853 के सापेक्ष 1,33,929 महिलाओं ने मतदान किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 40.01 महिलाओं के मतदान प्रतिशत 51.15 की अपेक्षा में कम रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोड नहीं तो वोट नहीं, जलाशय भीतर के ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
Next: अफसरों ने वोट डालकर बूथों का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.