Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैकई ने रचा कुचक्र और राम को हुआ वनवास, दर्शकों की भर आई आँखें
  • अल्मोड़ा

कैकई ने रचा कुचक्र और राम को हुआ वनवास, दर्शकों की भर आई आँखें

RNS INDIA NEWS 19/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में रामलीला महोत्सव 2023 के अन्तर्गत रामलीला का मंचन निरन्तर जारी है। चतुर्थ दिवस की रामलीला में कैकेई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद आकर्षण का केन्द्र रहे। संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया तथा दर्शकों ने तालियों के माध्यम से कलाकारों की हौसला अफजाई की। रामलीला मंचन में कलाकारों के इन संवादों को दर्शकों ने आन-लाईन भी अपने घरों में बैठ कर देखा तथा दर्शकों द्वारा कैकई-मंथरा तथा दशरथ-कैकई संवादों की काफी सराहना की गयी। चतुर्थ दिवस की रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीपक पोखरिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने रामलीला समिति की हार्दिक प्रशंसा करते हुये कहा कि उनके द्वारा ऐसे सांस्कृतिक और ऐसिहासिक कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किये जाते रहे हैं जो वर्तमान परिवेश में अपनी लोक कला संस्कृति के उत्थान, संरक्षण एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़ने हेतु अत्यन्त आवश्यक पहल है। जिसके लिये रामलीला मंच से यह मुहिम जारी रखी जानी चाहिए। उन्होंने समिति के संस्थापक व संयोजक पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक को बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री कर्नाटक समाज में उत्तराखंड की विरासत, संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु जागरूकता लाने व महिलाओं को मंच के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत रहेंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रावत ने दशरथ, कमल जोशी ने कैकई, वैष्णवी जोशी ने मंथरा, रश्मि काण्डपाल ने राम, दीक्षा कर्नाटक ने लक्ष्मण, कोमल जोशी ने सीता, मीनाक्षी जोशी ने कौशल्या, मेघा काण्डपाल ने सुमित्रा का जीवंत अभिनय किया। इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारी तथा आशु मेहता, निखिल तिवारी, कपिल नयाल, आयुष मेहता, ललित बिष्ट, योगेश जोशी, अनूप, अशरद, अमर बोरा, अशोक बनकोटी आदि सहित दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि पाण्डे द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वारिका आजीविका स्वायत्त सहकारिता की आम सभा बैठक आयोजित
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा 47वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.