Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑल इंडिया रेडियो के डिजिटल श्रोताओं की संख्या लगातार दूसरे महीने 2 मिलियन बढ़ी
  • राष्ट्रीय

ऑल इंडिया रेडियो के डिजिटल श्रोताओं की संख्या लगातार दूसरे महीने 2 मिलियन बढ़ी

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
default featured image

न्यूज ऑन एयर रेडियो लाइव-स्ट्रीम इंडिया रैंकिंग

नई दिल्ली (आरएनएस)। ऑल इंडिया रेडियो की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के क्रम में सिलसिलेवार तरीके से बीते दो महीनों में न्यूज ऑन एयर ऐप पर आकाशवाणी की लाइव-स्ट्रीमिंग के श्रोताओं की संख्या में 2 मिलियन की बढ़ोत्तरी देखी गई है। नवंबर 2021 में 16 मिलियन से दिसंबर 2021 में 18 मिलियन तक होकर वर्ष 2022 के जनवरी महीने में न्यूज ऑन एयर ऐप में ट्यून करने वाले आकाशवाणी श्रोताओं की संख्या में 2 मिलियन की वृद्धि हुई है, जो अब कुल मिलकर 20 मिलियन हो गई है। रेडियो की दुनिया में पहली बार प्रसार भारती की ऑडियंस रिसर्च टीम ने नवंबर 2021 से श्रोताओं की संख्या को पूर्ण संख्या में निर्धारित करना शुरू किया है।
भारत के शीर्ष शहरों की नवीनतम रैंकिंग में जहां न्यूज ऑन एयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सबसे लोकप्रिय हैं, वहीं पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई शीर्ष 5 चैनलों में बने हुए हैं। भारत में ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम की रैंकिंग के एक बड़े बदलाव में, एयर त्रिशूर ने प्रतिष्ठित सूची से रेनबो कन्नड़ कामनबिलु को पछाडक़र शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है।
ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं को न्यूज ऑन एयर ऐप और प्रसार भारती की आधिकारिक ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज ऑन एयर ऐप पर प्रसारित होने वाली इस ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम के न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के 85 से अधिक देशों में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद हैं।
भारत के शीर्ष शहरों को अगर देखा जाए तो जहां न्यूज ऑन एयर ऐप पर पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सबसे लोकप्रिय हैं वहीं पर श्रोताओं की संख्या में मासिक तौर पर परिवर्तन भी हो रहा है। न्यूज ऑन एयर ऐप पर सर्वाधिक सुने जाने वाली ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम और उसी का शहर-वार कार्यक्रम भी आप सुन सकते हैं। ये रैंकिंग पहली जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक के आंकड़ों पर आधारित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक रिमी सेन ने हल्द्वानी में कांग्रेस का दामन थामा
Next: सी एम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.