Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अलकनंदा नदी में कूदी युवती, नहीं मिला सुराग
  • पौड़ी

अलकनंदा नदी में कूदी युवती, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में नैथाणा झूल पुल के पास से अपराह्न एक बजे के करीब एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती कुछ दूर तक नदी में बहती हुई भी देखी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने खुद से खुश न होने के कारण सुसाइड करने का जिक्र किया है। एसडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीम अलकनंदा नदी में युवती की ढूंढ-खोज में लगी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।
कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर हरि ओमराज चौहान ने बताया कि 25 वर्षीय युवती खिर्सू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शनिवार सुबह वह दांत वाले डॉक्टर के पास जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन श्रीनगर आकर वह नैथाणा झूला पुल के पास से नदी में कूद गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या की बात लिखी हुई है। नोट में उसने अपने आप से खुश न होने व जिंदगी से परेशान होने का जिक्र भी किया है। कोतवाली निरीक्षक चौहान ने बताया कि युवती के परिजनों से बात हुई है। परिजनों के कोतवाली पहुंचने पर पूरी बात की जानकारी मिल सकेगी। कहा एसडीआरएफ व पुलिस टीम युवती की खोजबीन में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाइडिल कालोनी के आसपास ब्लॉस्टिंग रोकी
Next: साइबर सेल की तत्परता से मिली ठगी की राशि

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.