Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के नेतृृत्व में संतों ने किया सीएम का स्वागत
  • हरिद्वार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के नेतृृत्व में संतों ने किया सीएम का स्वागत

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
20 (9)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां उन्होंने अखाड़़े के संतों से कुंभ मेेले की व्यवस्थों पर चर्चा की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य म.म.स्वामी कैलाशानन्द गिरी, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य म.म.बालकानन्द गिरी एवं मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं उनकी पत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही मां मंशा देवी की प्रतिमा भी भेंट की। इस दौरान श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने मांग करते हुए कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री गम्भीरता दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि 2010 के कुम्भ मेले की तर्ज पर टेन्ट, बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं प्रदान की जाये। संत महापुरूषों को कुम्भ की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। संत महापुरूषों एवं श्रद्धालुओं की आस्था को दृष्टिगत रखते हुए कुम्भ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी तेरह अखाडों के लिए टेंट एवं सीवर की व्यवस्थ को सुचारू कर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य म.म. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुम्भ की दिव्यता भव्यता को लेकर मुख्यमंत्री विशेष रूचि ले रहे है। जिसके लिए सीएम साधूवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द भूमि आबंटन की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाना चाहिए। आनन्द पीठाधीश्वर म.म.स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुम्भ मेले में पूजा पाठ, कथा प्रवचन पर लगी पाबंदियों को भी सरकार को हटाना चाहिये। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। निरंजनी अखाड़े के कुंभ मेेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुम्भ मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। कुम्भ की दिव्यता भव्यता को लेकर सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2010 में संपन्न हुए कुंभ की तर्ज पर ही अखाड़ों व संत महापुरूषों को सुविधाए प्रदान की जाएंगी। इस दौरान म.म.स्वामी ललितानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत दिनेशा गिरी, महंत राधे गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत शंकरानंद सररस्वती, महंत नरेश गिरी, स्वामी केशवपुरी, महंत मनीष भारती, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री पंकज सहगल, कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।ं

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक व शराब का धंधा कर रहे चार गिरफ्तार
Next: प्रदेश में अभी तक 1,28,000 सदस्य बना चुकी है आप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.