Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • अजय चौहान को लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर की कमान
  • सोलन

अजय चौहान को लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर की कमान

RNS INDIA NEWS 13/11/2021
rns featured image new

 पियूष शर्मा महासचिव, हमीश मग्गू कोषाध्यक्ष व संजीव बस्सी मीडिया प्रभारी नियुक्त

आरएनएस सोलन(बद्दी):

लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बद्दी स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर का गठन किया गया। युवा उद्यमी अजय चौहान को सर्वसम्मति से बरोटीवाला चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। जबकि पियूष शर्मा को महासचिव, हमीश मग्गू को कोषाध्यक्ष, सोमनाथ पाल व सुनील को उपाध्यक्ष, नवीन शर्मा को सचिव व आशीष अग्रवाल व शिव राज को संयुक्त सचिव की कमान सौंपी गई। संजीव बस्सी को लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिंदल विशेषतौर पर उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि बरोटीवाला चैप्टर की पिछली कार्यकारिणी का समय पूरा हो चुका था। जिसके बाद शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान बरोटीवाला चैप्टर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेगी और चैप्टर के विस्तार और मजबूती के लिए प्रयत्नशील रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती ने प्रदेश में 1 हजार लघु उद्योगों को संगठन के साथ जोडऩे का लक्ष्य रखा है, जबकि इस समय संगठन के साथ 800 से अधिक उद्योग जुड़े हैं। मार्च तक 200 नये उद्योगों के संगठन के साथ जोडऩे के लिए प्रदेश के सभी चैप्टर पूरी मेहनत से काम करेंगे। प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती देश व प्रदेश का सबसे अग्रणी संगठन है जो लघु उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है और निराकरण करता है। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव विक्रम विंदल, प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एनपी कोशिक, नवीन शर्मा, सोमनाथ पाल, रोहित गुप्ता, सुनील कुमार, शिव राज, मुकेश, विनय, कविंद्र सिंह, देवेंद्र, नागेंद्र, राजेश, , अखिल मोहन, अशोक कुमार सहित बरोटीवाला चैप्टर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में युवक लापता
Next: डेढ़ लाख की चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.