Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऐतिहासिक विकास कार्यों से बौखलाई कांग्रेस: भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी
  • अल्मोड़ा

ऐतिहासिक विकास कार्यों से बौखलाई कांग्रेस: भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
kailash gururani

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष पर भाई भतीजावाद के बेबुनियाद आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अल्मोड़ा विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्यों से कांग्रेस बौखला गई है अब वह विकास की बात करने की बजाय व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आई है उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण नगर क्षेत्र से लगे गांवो को शहर से जोड़ने का कोई भी सार्थक प्रयास कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकाल में नहीं किया गया जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा नगर से लगे अधिकांश गांवों को आजादी के बाद पहली बार सड़क की सुविधा प्रदान की गई है। नगर में वर्षों से लंबित सीवर लाइन की निविदा प्रक्रिया चल रही है शीघ्र ही सीवर पर कार्य प्रारंभ होने जा रहा है तथा 25 करोड़ की लागत से बन रही है। नगर की पेयजल योजना लगभग बनकर तैयार हो गई है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा नगर में ट्रक स्टैंड, रानीधारा रोड व गैस गोदाम रोड के लिए भी शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है जिसमें शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा तथा जिसका लाभ शीघ्र ही अल्मोड़ा की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा विधानसभा में अपने घोषणापत्र में दिए गए लगभग सारे काम पूर्ण कर लिए गए हैं। डेढ़ वर्ष से भी ज्यादा कोरोना काल होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए लेकिन उसके बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा निरंतर क्षेत्र की चिंता करते हुए घोषणा पत्र के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करवाया है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराए में वृद्धि किए जाने की मांग
Next: 500 संविदा कर्मचारियों ने लिया सामूहिक अवकाश

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.