Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स ऋषिकेश में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी
  • देहरादून

एम्स ऋषिकेश में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बनखंडी ऋषिकेश निवासी पूनम पत्नी राजेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में आशा सिंह नाम की एक महिला रहती है। आरोप है कि आशा सिंह ने उससे एम्स में नौकरी लगाने के लिए झांसे में लिया। नौकरी लगाने के नाम पर उससे छह लाख रुपए मांगे। पूनम ने बताया कि उसने किसी तरह छह लाख रुपए का इंतजाम कर आशा सिंह को दे दिए। मगर, काफी समय बीतने के बाद भी एम्स में उसकी नौकरी नहीं लगी। वो बीच-बीच में आशा से इस बारे में पूछताछ भी करती रही, लेकिन वह लगातार समय मांगने लगी। काफी वक्त गुजर जाने के बाद भी जब पूनम ने अपने पैसे वापस मांगे तो आशा सिंह ने उसे छह लाख रुपए का एक चेक वापस दे दिया। मगर, यह चेक पूनम ने जब बैंक में लगाया तो आशा सिंह के खाते में इतनी रकम ना होने के कारण बैंक में चेक को अनादरित कर दिया। पूनम ने आरोप लगाया कि जब उसने आशा से अपने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आशा सिंह पत्नी राजीव कुमार निवासी बनखंडी ऋषिकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईपीएफओ ने शुरू की ई-नॉमिनेशन सेवा
Next: राशिफल 24 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.