Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा: मोंटेक सिंह अहलूवालिया
  • अल्मोड़ा

जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा: मोंटेक सिंह अहलूवालिया

RNS INDIA NEWS 30/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पद्म-विभूषण विख्यात अर्थशास्त्री व भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया उत्तराखण्ड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा में 11वां बी डी पाण्डे स्मृति व्याख्यान में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पद्म भूषण स्व. बीडी पाण्डे द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘इन द सर्विस ऑफ फ्री इंडिया’ का लोकार्पण किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, राष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत चुनौतियाँ तथा स्थानीय स्तर पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर विषय है लेकिन इसको अपेक्षा के अनुसार गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विषय तत्काल असर करने वाला नहीं है। इसके चलते यह नीति निर्धारण करने वाले इसके अहमियत नहीं देते हैं। उन्होंने बदलते पर्यावरण के हिमालय पर असर के साथ ही कहा कि इससे समुद्र का जल स्तर बढ़ने का खतरा है। जहां पहाड़ी इलाके लिए खतरा है वहीं तटीय इलाके के जनजीवन भी इससे प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने से फसलों पर असर होगा वहीं कई बीमारियां जन्म लेंगी। समाज में पलायन जैसी गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नारों के साथ ही जमीनी पहल करने की दरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने तथा संचालन सेवानिधि के पद्मश्री डॉ ललित पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अराजक तत्वों ने गधेरे में फेंकी बाइक
Next: सड़क निर्माण प्रभावितों को 15 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.