Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर खाकर जान दी
  • ऊधम सिंह नगर

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर खाकर जान दी

RNS INDIA NEWS 17/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गूलरभोज निवासी 35 वर्षीय बीना पुत्री दुलाल मंडल ने मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। बीना की हालत खराब होने पर परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से बीना को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां चिकित्सकों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही बुधवार को एसएसआई विनोद फर्त्याल और नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान मृतका के पिता दुलाल मंडल ने बताया कि उसकी पुत्री का 12 वर्ष पूर्व शंकर से विवाह हुआ था, लेकिन शंकर की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी पुत्री बीना और उसकी तीन पुत्रियां उसके घर में रह रही थीं। दुलाल मंडल ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व बीना ने परिजनों की सहमति के बीना एक अन्य युवक से शादी कर ली थी। शादी के करीब सात माह के बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया। इसको लेकर बीना को उसके पति ने घर से निकाल दिया था। तभी से वह उनके साथ रह रही थी। आरोप लगाया कि पति से परेशान होकर बीना ने आत्महत्या की है। दुलाल मंडल ने घटना की तहरीर गूलरभोज चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
Next: चैती मेला गईं ननद-भाभी की सोने की चेनें खींची

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.