Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर युवक ने की आत्महत्या
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर युवक ने की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद में अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर एक युवक के जहर खा लेने का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट में कई वीडियो भी अपलोड किए। जिसमें उसने चयन न होने की हताशा व्यक्त की है। युवक के इस कदम से घर में मातम का माहौल है। कपकोट के फरसाली गांव निवासी कमलेश गिरी (21) पुत्र हरीश गिरी का सोमवार को घोषित अग्निवीर परीक्षा परिणाम में चयन नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने स्टेटस पर वीडियो डाले। इसके बाद जब परिजनों ने सोशल मीडिया पर कमलेश के रोते हुए स्टेटस देखे तो पता चला कि, वह तनाव में है। परिजनों को कमलेश घर के पास ही तड़पता हुआ मिला। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, कमलेश को अस्पताल ले जाया गया जहाँ से बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर किया गया और वहीं कमलेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए कमलेश तीन साल से तैयारी कर रहा था। पहले कोविड से सेना की भर्ती लटकी रही। उसके बाद अग्निवीर भर्ती शुरू हुई। अग्निवीर की भर्ती में शारीरिक दक्षता और मेडिकल पास करने के बाद उसे अपने चयन का पूरा भरोसा हो गया था। लेकिन वह लिखित परीक्षा में असफल हो गया। युवक के इस कदम से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती परीक्षाओं हेतु प्री और मेन्स का मॉडल लागू करने की तैयारी
Next: ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से कैश चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.