Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 39 दिन और बाघ एक्सप्रेस 13 दिन नहीं चलेगी
  • नैनीताल

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 39 दिन और बाघ एक्सप्रेस 13 दिन नहीं चलेगी

RNS INDIA NEWS 27/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। आने वाले तीन महीनों में काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 39 दिन व बाघ एक्सप्रेस 13 दिन निरस्त रहेगी। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में रेल प्रबंधन ने ट्रेनें निरस्त करने के पीछे की वजह इन दिनों आने वाला कोहरा बताया है। पूरी तरह से पैक रहने वाली इन गाड़ियों के निरस्त होने के चलते हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। काठगोदाम व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हमेशा पैक चलती है। इसमें पहाड़ के जिलों समेत नैनीताल, यूएसनगर, रामपुर, मुरादाबाद जिलों के हजारों यात्री रोज यात्रा करते हैं। सुबह काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन शाम को पुरानी दिल्ली पहुंचा देती है। जिसके चलते इस ट्रेन की व्यापारियों में भी काफी डिमांड है। इस ट्रेन को रेलवे दिसंबर में 14 दिन, जनवरी -13 दिन, फरवरी 12 दिन निरस्त करने की घोषणा की है। इसके अलावा करीब चार राज्यों से गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस को भी कोहरे के चलते दिसंबर में 4 दिन, जनवरी में 5 दिन व फरवरी में 4 दिन निरस्त रखा जाएगा।

रेलवे के दावों पर उठे सवाल
बीते दिनों रेलवे ने 20 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोहरे से निपटने के इंतजाम को लेकर कई दावे किए थे। अब रेलवे कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेन निरस्त कर रहा है। देव भूमि व्यापार मंडल उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली कहते हैं कि रेलवे को कैसे मालूम कि किन किन दिनों में कोहरा आने वाला है। वो कहते हैं कि संपर्क क्रांति के निरस्त करने से व्यापारी के साथ-साथ आमजन, टूरिस्ट दोनों ही परेशान होंगे। देव भूमि व्यापार मंडल हल्द्वानी के नगर संगठन मंत्री पंकज गुप्ता कहते हैं कि बीते दिनों रेलवे ने दावा किया था कि कोहरे से निपटने कि लिए सभी ट्रेनों के इंजन में फॉग सेफ डिवाइस लगाने व कोहरे में ट्रेन की स्पीड भी निर्धारित कर दी गई है। और अब कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात में शामिल होने गए द्वाराहाट के व्यक्ति का शव नहर में मिला
Next: सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.