Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि में निकली काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में निकली काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बसुकेदार तहसील के पठालीधार, बसुकेदार, बड़ेथ से होते हुए चन्द्रापुरी तक का सफर तय किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नामाकी और जनता को हो रही परेशानी सहित कई अन्य मुद्दों को उठा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रातः आठ बजे अगस्त्यमुनि में एकत्रित हुए। जहां से वे पैदल मार्च करते हुए अगस्त्यमुनि, विजयनगर, गंगानगर होते हुए डांगी पठालीधार की ओर पहुंचे। वहां से कौशलपुर, बसुकेदार, नैनी पोण्डार, बड़ेथ होते हुए चन्द्रापुरी में यात्रा की समाप्ति हुई। इस दौरान रास्ते में मिलने वाले गांवों के ग्रामीणों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ता करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, यात्रा समन्वयक नरेन्द्र सिंह बिष्ट तथा यात्रा प्रभारी कुलदीप कण्डारी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो पद यात्रा चल रही है। इसी के तहत प्रदेश में सात नवम्बर से तथा रुद्रप्रयाग जनपद में 14 नवम्बर से यह यात्रा चल रही है। 14 नवम्बर को पहले चरण की यात्रा में ऊखीमठ ब्लॉक में यात्रा निकाली गई। दूसरे चरण में अगस्त्यमुनि में यात्रा निकाली गई तथा तीसरे चरण में चोपता ब्लॉक में यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में दीपा देवी, रजनी रावत, कुंवर सजवाण, प्रमोद गुसाईं, प्रदीप कण्डारी, हरीश कठैत, लक्ष्मण रावत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र भारती गोस्वामी, गणेश तिवारी, ज्योति देवी,सन्तोष रावत,तनुज पुरोहित, अरविन्द गुसाईं, ताजवर खत्री, हरीशचन्द्र, प्रेमसिंह राणा, शिवलाल, देवेश्वरी नेगी, संदीप झिंक्वाण, त्रिभुवन बुटोला, मोहन भण्डारी, विजयपाल कण्डारी, सुदर्शन भण्डारी आदि कार्यकर्ता रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित तैनाती की मांग
Next: डीएम ने ली केदारनाथ यात्रा से जुड़े अफसरों की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.