Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि को 28 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि को 28 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

RNS INDIA NEWS 04/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अगस्त्यमुनि खेल में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया गया। केदारनाथ विधानसभा के लिए 24. 22 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की उन्नति, प्रगति की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा मार्ग में जो आपदा आई, उसमें प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के साथ त्वरित राहत और बचाव कार्य करते हुए 15 हजार यात्रियों व स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया। केदारनाथ आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिसमें चारधाम यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, कांवड़ यात्रा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को शीतकालीन में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है जिसमें केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर, ऊखीमठ बदरीनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर, जोशीमठ, यमुनोत्री का खरसाली और गंगोत्री का शीतकालीन स्थल मुखवा में श्रद्धालु दर्शन करें। इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने गुलाबराय में स्थित जिम कार्बेट संग्रहालय का लोकार्पण भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, शकुंतला जगवाण, भारत भूषण भट्ट, बीना राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी रकम निकालने में शामिल बैंक प्रबंधक, सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: सड़क खोलने में लापरवाही पर एई और जेई का वेतन रोका

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.