Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अधिवेशन को अवकाश घोषित नहीं होने पर भड़के शिक्षक, प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

अधिवेशन को अवकाश घोषित नहीं होने पर भड़के शिक्षक, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। काशीपुर में प्रस्तावित दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन में शिक्षकों को अवकाश नहीं देने से राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश है। विरोध में पदाधिकारियों ने सीईओ कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि अधिवेशन से पहले ही सीईओ कार्यालय में पत्र देकर सूचित किया गया था। बावजूद विभाग ने कोई सुध नहीं ली। पदाधिकारियों ने जल्द अवकाश घोषित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 25 और 26 नवंबर को राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय शिक्षक अधिवेशन काशीपुर में प्रस्तावित था। इसकी तैयारियों से पहले सीईओ को एक पत्र लिखकर अधिवेशन की जानकारी 17 नवंबर को दी गई थी। बुधवार तक विभाग ने किसी भी शिक्षक को अधिवेशन के लिए अवकाश संबंधी कोई सूचना नहीं दी है। उनका कहना था कि अधिवेशन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और लाखों रुपये का बजट भी खर्च हो चुका है। ऐसे में अधिवेशन नहीं होता है तो संगठन को लाखों का आर्थिक नुकसान होगा। यहां संघ के जिला मंत्री अरविंद चौधरी, ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र चौहान, प्रताव यादव, लक्ष्मीदत कांडपाल, सुनील वर्मा, हेमंत पाल, भुवन कुमार, कीर्ति बल्लभ, प्रेम नारायण सिंह, नीरज चौहान, अनंत चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की रामनगर में हुई बैठक
Next: धर्मार्थ और शैक्षिक संस्थाओं को पुन: छूट प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.