Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ये क्या: अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए आपत्तिजनक फोटो
  • हरिद्वार

ये क्या: अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए आपत्तिजनक फोटो

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
default featured image

कोविड 19 की सूचना और संचालन के लिए रूड़की में तहसील प्रशासन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ ग्राम प्रधानों के नंबर से अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए गए। सूचना पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से सारे प्रधानों को ग्रुप से हटवा दिया। रोहालकी के प्रधानपति की तहरीर पर एसडीएम ने खानपुर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की मदद से कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाने का अभियान शुरू किया है। इसकी सूचना व संचालन के लिए एसडीएम के निर्देश पर कोविड 19 के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में एसडीएम, तहसीलदार, लक्सर व खानपुर के सीएचसी अधीक्षक, डॉक्टर, बीडीओ, नगरपालिका अध्यक्ष, ईओ व सभासदों के अलावा सभी ग्राम प्रधानों को भी जोड़ा गया है। बुधवार शाम करीब पौने सात बजे लक्सर क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के नंबर से ग्रुप में कुछ अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए गए। ग्रुप के सदस्य इसके विरोध में लिखने लगे। इसके दो घंटे बाद खानपुर क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान के पति व देवर के नंबर से भी ऐसे कई फोटो ग्रुप में पोस्ट हुए। जानकारी मिलते ही एसडीएम ने सारे ग्राम प्रधानों को ग्रुप से रिमूव करा दिया। उधर, खानपुर क्षेत्र की महिला प्रधान के पति ने रात में ही गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। सुबह उन्होंने कुछ अन्य प्रधानों के साथ एसडीएम से भी मुलाकात की। उनका कहना था कि दौलतपुर (बहादराबाद) के किसी व्यक्ति ने उनका नंबर हैक करके ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट किए हैं। उन्होंने एसडीएम को इस बाबत एक शिकायती पत्र भी दिया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि खानपुर एसओ को मामले की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्म में हिस्सेदारी का झांसा देकर लाखों की ठगी
Next: आपदा प्रभावितों की समस्याओं का होगा समाधान

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.