Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एसिड अटैक मामले में आरोपी को हुआ गैंगरीन, पीडि़ता बोली- भगवान ने दी उसे सजा
  • राष्ट्रीय

एसिड अटैक मामले में आरोपी को हुआ गैंगरीन, पीडि़ता बोली- भगवान ने दी उसे सजा

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। बेंगलुरू में एसिड अटैक करने वाले आरोपी को गैंगरीन नामक बीमारी हो गई है, जिसके चलते उसके पैर काटने का खतरा बना हुआ है। आरोपी ने 28 अप्रैल को एक 23 वर्षीय महिला पर तेजाब से हमला किया था। पीडि़ता ने आरोपी की इस बीमारी को ईश्वर की ओर से दी गई सजा करार दिया है। उसने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह उसकी सजा के लिए अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है। नागेश उर्फ एसिड नागा का फिलहाल जेल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीडि़ता ने कहा, मेरा जीवन बहुत कठिन हो गया है। मुझे कई सर्जरी की जरूरत है, जिसके चलते मेरा अस्पताल में कई बार आना पड़ता है। भगवान ने उसे दंडित किया है लेकिन मैं इससे खुश नहीं हूं। अदालत के फैसले का इंतजार है, क्योंकि वह कठोर सजा का हकदार है। एसिड अटैक मामले में कर्नाटक पुलिस पहले ही 770 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट को सौंप चुकी है।
बेंगलुरु के सुनकदकट्टे में लडक़ी के ऑफिस के पास एक ऑटो में इंतजार कर रहे हमलावर नागेश ने उसका पीछा किया और मौका देख उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब हमले में युवती 35 फीसदी जल गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया था, जब उसने मना किया तो वह आग बबूला हो उठा और उसने उस पर हमला करने का प्लान बनाया।
13वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) अदालत को सौंपे गए आरोप पत्र में 92 गवाहों के नामों का उल्लेख किया गया है। जांचकर्ताओं ने आईपीसी की धारा 164 के तहत लिए गए 2 चश्मदीद गवाहों के बयान भी पेश किए। नागेश 28 अप्रैल से लापता था और भगवा पोशाक में एक धार्मिक संत का वेश बनाकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस भी भक्तों के रूप में आश्रम गई और उसके बारे में सुराग हासिल करने में कामयाब रही और आखिरकार उसे पकड़ लिया। पकड़ में आने के बाद जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर रखा सामान चोरी करने और रुपये मांगने पर दर्ज कराया केस
Next: स्टाम्प पेपर पर बेच डाली लड़कियां, गांव से गायब 27 बेटियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.