Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अचानक बढ़ी ठंड से सेहत पर खतरा, डॉक्टरों ने दी सलाह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अचानक बढ़ी ठंड से सेहत पर खतरा, डॉक्टरों ने दी सलाह

RNS INDIA NEWS 28/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के मैदानी शहरों में पूरे दिन बादल छाए रहने से दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने मौसम बदलाव के बीच लोगों को सेहत का ख्याल रखने की हिदायत दी गई है। तापमान में गिरावट होने के साथ ही लोग बीमार हो रहे हैं। देहरादून में दिन का तापमान जहां सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री पहुंच गया।  वहीं रात का पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 13 डिग्री पर पहुंच गया, जो रविवार को 11.8 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री था। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंड के बढ़ने के साथ अब बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर, विकासनगर, काशीपुर आदि शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गर्भवती की देखभाल अहम
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना पाल एवं डॉ. निलांशा राय कौशिक ने कहा कि सर्दी के मौसम में गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें। सर्दी से बचाव करें, शरीर का तापमान बनाए रखने को ऊनी वस्त्रत्त् पहनें। नंगे पैर न घूमने दें, गुनगुना पानी पिलाएं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा इमरान और डॉ. राजन मोहन कहते हैं कि बीमारियों से बच्चों को बेहतर खानपान एवं सावधानी से बचाया जा सकता है। सुबह और शाम के समय में बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बाहर खेलने जाने वाले बच्चों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए। नंगे पैर कतई न घूमने दें, खूब गुनगुना पानी पिलाएं। ठंडे पानी से दूर रखें।

बच्चे होते हैं सबसे पहले बीमार, ख्याल जरूरी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. कंचन ठाकुर के मुताबिक सर्दी आते ही सबसे पहले बच्चे उसकी गिरफ्त में आते हैं। बच्चों में कोल्ड डायरिया, निमोनिया, हाथ-पैर की अंगुलियों में सूजन, हाइपोथर्मिया आदि बीमारियों का खतरा रहता है। सर्दी जुकाम और बुखार आम तौर पर इस मौसम में होता है। लापरवाही से यह गंभीर रूप ले सकता है।

दवाएं करवा लें अपग्रेड
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार एवं डॉ. जयति डबराल ने कहा कि बुजुर्गों को शुगर एवं बीपी के बढ़ने का खतरा रहता है। बुजुर्गों की जांच करवा लें, डॉक्टर से मिलकर दवाओं को अपग्रेड करवा लें। जिन्हें दमा की शिकायत है, उनको हवा से परेशानी हो सकती है। बाहर निकलें तो कान और मुंह को ढक कर निकलें। मास्क भी लगाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी के अपूर्व कार्की को मिला फिल्म फेयर अवार्ड
Next: पंतनगर के कांस्टेबल को गोली लगने के कारण काटना पड़ा पैर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.