Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एबीवीपी ने किया मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन
  • पौड़ी

एबीवीपी ने किया मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। गढ़वाल विवि में छात्र हितों से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएसडब्ल्यू भवन के समीप विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ता और छात्र विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये। धरने का नेतृत्व करते हुए गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा और विवि प्रतिनिधि (यूआर) आशीष पंत ने कहा कि लम्बे समय से विद्यार्थी परिषद चौरास परिसर में छात्रों की आवागमन की सुविधा के लिए ई-रिक्शा का संचालन करने, टीनशेड निर्माण करने और विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई फीस को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर पूर्व की भांति रखे जाने, छात्रों से ली गई बढ़ी फीस को वापस लेने, शोध छात्रों की छात्रवृत्ति 8 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने मांग की जा रही है, लेकिन गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है, जिसके चलते छात्रों में रोष व्याप्त है। इस दौरान विवि प्रशासन द्वारा छात्रों को धरना समाप्त करने की अपील की गई, किंतु छात्र मांगों पर लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। करीब 6 घंटे छात्रों के धरने में डटे रहने पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने पर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में एबीवीपी के केंद्रीय विवि संयोजक अमन पंत, अभिषेक बर्त्वाल, महिपाल बिष्ट, हिमांशु भंडारी, रोहित कोहली, भुवन चमोली, सारांश बर्त्वाल, अजय कुमार, राहुल गौड़, पवन, रोशनी, सीमा, शैलजा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों को दी मिलेट्स की उन्नत तकनीक की जानकारी
Next: राजा रघुनाथ महाराज के जागड़े में उमड़े श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.