Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अब तक नहीं बंटा कोरोनाकाल का मुफ्त राशन
  • नैनीताल

अब तक नहीं बंटा कोरोनाकाल का मुफ्त राशन

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के दौरान अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को मुफ्त दिया जाने वाला राशन अब तक आरएफसी गोदामों से नहीं उठ सका है। मई के 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हल्द्वानी आरएफसी गोदाम से 20 दुकानदरों ने राशन नहीं उठाया है। भीमताल, रामनगर समेत 16 गोदामों के भी यही हाल हैं। पीले राशन कार्ड धारकों का राशन अभी बंटना ही शुरू नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई के लिए 5 लाख 5 हजार 650 यूनिट प्राथमिक, 67 हजार 130 यूनिट अंत्योदय परिवारों के लिए पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री राशन जारी किया गया है। मगर यह कोविड कर्फ्यू के चलते नहीं बंट पा रहा था, शुक्रवार से राशन वितरण शुरू किया गया है। हालात ऐसे हैं कि राशन कार्ड धारक सस्ता गल्ला दुकानों के चक्कर काट रहे हैं और दुकानदार आरएफसी गोदाम से राशन नहीं उठा पा रहे हैं। नैनीताल जिले में 665 सस्ता गल्ला दुकानदार हैं। इसमें 250 करीब सस्ता गल्ला दुकानदार अब तक गोदाम नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों की माने तो पहाड़ों में बारिश और सडक़ खराब होने के चलते और सस्ता गल्ला दुकानदारों के कोविड संक्रमण होने के कारण भी यह समस्या आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कहीं-कहीं कुछ कारणों से रूका हुआ है, अन्यथा दो दिन के भीतर फ्री वाला राशन पूरा बंट जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास बने महिला टीम के बल्लेबाजी कोच
Next: प्राइवेट लैब की जांच में मिल रहे एंटीबॉडी तो सरकारी लैब की जांच में नदारद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.