Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • अब यूपी हुआ अनलॉक, सिर्फ रात में लागू रहेंगी बंदिशें
  • उत्तर प्रदेश

अब यूपी हुआ अनलॉक, सिर्फ रात में लागू रहेंगी बंदिशें

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के दूसरी लहर की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य के सभी जिलों में 600 से कम सक्रिय केस हो गए हैं। अब सिर्फ शाम सात बजे से सुबह सात बजे नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।
राज्य में लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिले अनलॉक हो गए। सिर्फ 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इन सभी जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई। रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है।
प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना के कुल सक्रिय मामले 14000 रह गए हैं। इनमें से 9,286 होम आइसोलेशन में हैं। मुख्यमंत्री योगी ने आगाह किया कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। बिना मास्क के बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में लगातार कम हो रहे संक्रमण को देखते हुए अब सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिए गए हैं।
यूपी सरकार की ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सफल सिद्ध हुई है। इसी का परिणाम है कि लगातार संक्रमण के केस कम हो रहे हैं। 25 करोड़ की आबादी के बाद भी यूपी में जितने एक्टिव केस बचे हैं उतने कई राज्यों में नए केस आ रहे हैं। अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस 14 हजार बचे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए एहतियात बरतें लोग: डॉ.विक्रम कटोच
Next: पूर्वी भारत में 10 जून से बारिश के आसार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.